
चकिया । चकिया विकासखंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमरा उत्तरी में शनिवार को निपुण भारत मिशन के अंतर्गत शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान जनभागीदारी सुनिश्चित करने, नामांकन बढ़ाने, डिजिटल शिक्षण को प्रोत्साहन देने तथा बच्चों के नामांकन व ठहराव पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम का आयोजन संकुल अमरा उत्तरी के नोडल शिक्षक श्री गंगाधर गोपाल के निर्देशन में संपन्न हुआ। इसी अवसर पर 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त हो रही पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमरा उत्तरी की शिक्षिका ऋचा वर्मा का भावभीनी विदाई समारोह भी आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक कैलाश आचार्य उपस्थित रहे।विद्यालय के बच्चों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया।
इस दौरान एआरपी अजीत कुमार सिंह एवं अजय कुशवाहा ने शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी। विधायक श्री आचार्य ने अपने संबोधन में बच्चों को शिक्षा के महत्व को समझाते हुए अनुशासन और समयबद्धता पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिए निरंतर अध्ययन आवश्यक है।

कार्यक्रम में संकुल क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृ शक्ति को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय के पूर्व छात्र किशन गुप्ता, जिनका चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में हुआ है, उनके पिता को भी सम्मानित किया गया। विधायक एवं नोडल शिक्षक गंगाधर गोपाल द्वारा विद्यालय की पूर्व छात्रा एवं वर्तमान में प्राथमिक विद्यालय दूबेपुर में कार्यरत शिक्षिका नूतन पटेल को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर के के सिंह, ओमप्रकाश सिंह, संतोष यादव, तौसीफ खान, चन्द्रशेखर गुप्ता, नरेंद्र प्रताप सिंह, सत्येन्द्र नारायण सिंह, दीपक गुप्ता, राजकुमार सिंह, काशीनाथ, सुनील कुमार, दिनेश सोनकर, आलोक, बेचू राम, नेहा वर्मा, मीना राय, ऊषा श्रीवास्तव, किरन, नूतन पटेल, शशि किरन, ऋचा वर्मा, कनकलता, अर्चना पाल सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक, शिक्षा मित्र एवं अनुदेशक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पीएम श्री विद्यालय केराडीह के शिक्षक राजीव कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन वीरेंद्र कुमार एडवोकेट ने किया।