[smartslider3 slider="2"]

अलीनगर थाना प्रभारी अनिल पांडेय हटाए गए, घनश्याम शुक्ला को मिली जिम्मेदारी

Connect With Social Media


चंदौली। जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस विभाग में एक अहम प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे के निर्देश पर शनिवार को दो निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया।
इस फेरबदल के तहत धानापुर थाने का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे निरीक्षक घनश्याम शुक्ला को अब अलीनगर थाने का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। उनसे क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने और पुलिसिंग को मजबूत करने की अपेक्षा की गई है।
वहीं, करीब आठ महीने से अलीनगर थाने की जिम्मेदारी संभाल रहे निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय को हटा दिया गया है। उनका तबादला पुलिस कार्यालय में कर दिया गया है।
पुलिस विभाग के इस बदलाव को जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!