[smartslider3 slider="2"]

धूमधाम से हुआ रविदास जयंती का आयोजन

Connect With Social Media

अलीनगर(धर्मेंद्र प्रजापति)- रामपुर बसनी गांव में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रविवार को रविदास जयंती भव्य रूप से मनाया गया। हवन पूजन के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। वही प्रसाद के रूप में लंगर का वितरण किया गया।


निगमागम भीम बरखा बुलेटिन विचार सोसाइटी रामपुर द्वारा विगत 19 वर्षों से रविदास जयंती के उपलक्ष्य पर विशाल लंगर और हवन पूजन का कार्यक्रम किया जाता है। इसके तहत रविवार को हवन पूजन के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रोग्राम का भी भक्तों ने जमकर लुफ्त उठाया। वही प्रसाद के रूप में भक्तों ने लंगर का स्वाद चखा। क्षेत्र के आधा दर्जन गांव से लोगों की काफी भीड़ एकत्रित रही। हर कोई रविदास मंदिर में मत्था टेकने का काम किया।


●इस मौके पर कमेटी के धर्मेंद्र भारती,रविचंद्र,चंद्र भास्कर,सुनील कुमार,अजय कुमार,दिलीप,शशि कुमार, आशीष,सुभाष,आकाश सहित तमाम भक्त उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!