[smartslider3 slider="2"]


मुगलसराय में निकली भव्य कलश यात्रा, 108 महिलाओं की सहभागिताः काली माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा, 1 अप्रैल को भंडारा

Connect With Social Media


पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में शनिवार को काली माता मंदिर, आलूमील नई बस्ती (वार्ड नंबर-3, चकिया रोड) से मानसरोवर तालाब तक भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। यह आयोजन माता काली के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही।
कलश यात्रा का नेतृत्व अजय जायसवाल ने किया। यात्रा में 108 महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर श्रद्धा और आस्था के साथ पैदल यात्रा की। पूरे मार्ग में “जय माता दी” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा और जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।


आयोजकों के अनुसार, मंदिर परिसर में चल रहे चंडी यज्ञ का यह आठवां दिन था। इसी क्रम में विधि-विधान के साथ माता काली की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। कार्यक्रम से जुड़ी पूनम चौरसिया ने बताया कि कलश यात्रा में महिलाओं और श्रद्धालुओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी मां काली की कृपा का प्रतीक है।


आयोजकों ने नगरवासियों से अपील की है कि 1 अप्रैल को आयोजित होने वाले विशाल भंडारे में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माता रानी का प्रसाद ग्रहण करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!