
कंदवा ।यूपी बिहार के सीमा पर स्थित ककरैत पुलिया से ओवरलोड ट्रकों के आवागमन का वीडियो वायरल होने पर बृहस्पतिवार की रात सीओ सदर देवेंद्र कुमार की देखरेख में ककरैत में यूपी बिहार को जोड़ने वाली पुलिया पर यूपी व बिहार से आने जाने वाले अवैध ट्रैकों की आवागमन को रोकने के लिए लोहे का पिलर लगा कर बिहार से आने वाले ओवरलोड वाहनों के आवागमन पर पूर्ण रूप से रोक लगा दिया गया।इसे लेकर लोगों में काफी हर्ष है।
यूपी बिहार के सीमा पर स्थित ककरैत गांव के पास कर्मनाशा नदी पर बने पुल से ओवरलोड बालू लदे वाहनों के आने-जाने का वीडियो बीते दिनों वायरल हुआ था।बड़े वाहनों के आवागमन से हमेशा जाम लगा रहता था। किसी बड़ी दुर्घटना होने का अंदेशा भी लोगों में बना रहता था।लोगों का कहना है कि पहले भी लोहे का पोल लगाकर बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई थी,लेकिन कुछ माह से

बालू व पशु तस्करों ने लोहे के पिलर को हटा दिया था। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए सीओ सदर देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में बृहस्पतिवार की रात दोबारा पिलर लगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि बड़े वाहनों का आवागमन बंद होने से खतरे का अंदेशा भी कम हो जाएगा। सीओ सदर देवेंद्र कुमार का कहना है कि पिलर हटा दिए जाने से यूपी और बिहार से बालू व पशु तस्कर आसानी से बिहार में प्रवेश कर जाते थे।इसलिए पिलर लगा कर भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है।इससे बड़ी गाड़ियों के साथ पशु तस्करी पर भी रोक लग जाएगी। इस दौरान थानाध्यक्ष राजीव मल्ल,अजय पांडेय,भरत सिंह, राजेश यादव आदि रहे।