[smartslider3 slider="2"]

रामनवमी पर विश्व हिंदू परिषद ने निकाली भव्य शोभायात्रा,सैकड़ों रामभक्त हुए शामिल

Connect With Social Media

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय), चन्दौली में शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर एक शोभा यात्रा निकाली गई। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

शोभा यात्रा का शुभारंभ श्री पापड़िया मठ राम मंदिर से हुआ। श्रद्धालु भगवा ध्वज और बैनर लिए ‘जय श्रीराम’ के जयकारे लगाते हुए नगर भ्रमण पर निकले। यह यात्रा जीटी रोड, गल्ला मंडी, गुरुद्वारा और आर्य समाज मंदिर सहित नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी।

यात्रा के मार्ग में स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया और पुष्प वर्षा की। गुरुद्वारे के पास श्रद्धालुओं के लिए शरबत वितरण की व्यवस्था भी की गई थी।

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। शोभा यात्रा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई, जिसका समापन पुनः पापड़िया मठ राम मंदिर पर हुआ।

इस अवसर पर सैयदराजा विधायक सुशील सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि रामनवमी के उपलक्ष्य में यह जुलूस निकाला गया, जिसमें लगभग 500 से 600 श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में गुड्डू गुप्ता, विशाल तिवारी, सतीश चौहान, आलोक कुमार, लक्ष्मण जायसवाल, चंदेश्वर जायसवाल, राजेश जायसवाल, शशि मिश्रा (जिलामंत्री, विश्व हिंदू परिषद), रंजीत सिंह, सरदार महेंद्र, मनजीत, विक्की जुनेजा, मनोज जुनेजा, अमित सिंह, नरेंद्र पाल, रघुवीर सिंह और सतपाल सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!