[smartslider3 slider="2"]

राजघाट पुल पर बेकाबू कार ने ऑटो-बाइक को टक्कर मारी

Connect With Social Media

हादसे में आधा दर्जन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी

मुगलसराय शुक्रवार को राजघाट पुल पर एक तेज रफ्तार महिंद्रा कार अनियंत्रित होकर ऑटो और बाइक से टकरा गई। इस सड़क हादसे में ऑटो और बाइक पर सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार अचानक बेकाबू हो गई और पहले एक ऑटो को टक्कर मारी, फिर पास से गुजर रही एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घायलों में महाबलपुर दुलहीपुर निवासी मोहम्मद सोएब (पुत्र मोहम्मद सलीमुद्दीन), चौरहट निवासी नेहाल अहमद (पुत्र फिरोज अहमद) और दुलहीपुर निवासी मोहम्मद साहिल (पुत्र बदरुद्दीन) शामिल हैं। बताया गया कि सोएब और नेहाल बाइक से काम पर जा रहे थे।

वहीं, ऑटो में सवार पश्चिम बंगाल के पार्थसेन गुप्ता अपने परिवार के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे, तभी वे इस दुर्घटना का शिकार हो गए।

जलीलपुर चौकी प्रभारी प्रशांत पांडे ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। उन्होंने बताया कि हादसे में किसी को गंभीर चोट लगने की सूचना नहीं है। पुलिस ने यातायात को सुचारू कराया और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!