[smartslider3 slider="2"]

जुए के बड़े सिंडिकेट पर कार्रवाई तेज: मुगलसराय में इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, चौकी प्रभारी हटे, दो हेड कांस्टेबल का तबादला

Connect With Social Media


चंदौली। मुगलसराय क्षेत्र के जलीलपुर चौकी अंतर्गत सेमरा गांव में जुए के बड़े सिंडिकेट के खुलासे के बाद पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने कड़ी कार्रवाई करते हुए सबसे पहले मुगलसराय कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह को लाइन हाजिर कर दिया, वहीं जलीलपुर चौकी प्रभारी अभिषेक शुक्ला को उनके पद से हटा दिया गया।
इसके बाद कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए सिंडिकेट और पुलिस के बीच कड़ी माने जा रहे कारखासों पर भी गाज गिरी है। पुलिस विभाग ने दो हेड कांस्टेबल, जिनका नाम अतुल कुमार सिंह है, का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, मुगलसराय में तैनात हेड कांस्टेबल अतुल सिंह को शहाबगंज भेजा गया है, जबकि जलीलपुर चौकी पर तैनात दूसरे अतुल सिंह को चकरघट्टा स्थानांतरित किया गया है। दोनों को तत्काल प्रभाव से रवानगी भी दे दी गई है।
इस सख्त कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि आगे भी इस मामले में और बड़े कदम उठाए जा सकते हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!