

चंदौली- केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘नव निर्माण के नौ वर्ष’ थीम पर आयोजित नौ दिवसीय कार्यक्रम का समापन नौवें दिन भी भव्य रूप से किया गया। इस अवसर पर सूचना विभाग द्वारा मुख्यालय पर आकर्षक प्रदर्शनी लगाकर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।
प्रदर्शनी का अवलोकन सदर ब्लॉक प्रमुख संजय कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, ओ.पी. सिंह सहित बड़ी संख्या में आमजन ने किया। सभी ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए इसे जनजागरूकता के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम के दौरान पंजीकृत कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदेश सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों और उपलब्धियों को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया।
इसी क्रम में विकास खंड नौगढ़ के सभागार में भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विकास कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह एवं खंड विकास अधिकारी विकास सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

मुख्य अतिथि सुजीत सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प के साथ कार्य कर रही है और आज योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि बीते वर्षों में सरकार ने पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ जनकल्याण को प्राथमिकता दी है।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों ने अपनी-अपनी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। पशुपालन विभाग ने पशुओं के स्वास्थ्य व देखभाल पर प्रकाश डाला, बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालयों में संचालित शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी दी। वहीं बाल विकास परियोजना द्वारा कुपोषण उन्मूलन, समाज कल्याण विभाग द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की जानकारी साझा की गई। कृषि विभाग ने किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी, जबकि अग्रणी बैंक योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों एवं सूक्ष्म उद्यमों को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि एवं अन्य अधिकारियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर उनके कार्यों की सराहना की। पूरे आयोजन के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त
