[smartslider3 slider="2"]

चैत्र नवरात्र नवमी पर संघ आश्रम में आयोजन

Connect With Social Media

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में गुरुवार को चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि पर पूज्य माँ श्री सर्वेश्वरी सेवा संघ, जलीलपुर पड़ाव स्थित आश्रम प्रांगण में धार्मिक आयोजन किया गया। इस दौरान हवन-पूजन, कन्या पूजन और भंडारे का आयोजन हुआ।

यह कार्यक्रम बाबा  अनिलराम के सानिध्य में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। विधि-विधान से हवन-पूजन के बाद कन्या पूजन किया गया। इसमें छोटी कन्याओं का पूजन कर उन्हें प्रसाद वितरित किया गया।

इसके उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में एडवोकेट बी.ए.एन. सिंह, डॉ. पी.के. सिंह, डॉ. राजेश चौहान, प्रशांत तिवारी, डॉ. अशोक मिश्रा, एडवोकेट अनिल सिंह, सुनीता चौहान, आशा दुबे सहित अघोरेश्वर गुरुकुल के बच्चे व शिक्षकगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!