[smartslider3 slider="2"]

कबड्डी प्रतियोगिता में भभुआ बना विजेता, शहाबगंज उपविजेता

Connect With Social Media

चकिया । शहाबगंज विकासखंड के बसाढी गांव में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भभुआ (कैमूर, बिहार) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि शहाबगंज की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में शहाबगंज, भभुआ, सेमरा, मनकपड़ा, सैदूपुर, बसाढी, रामगढ़, मिर्जापुर, शिकारगंज और मुसाखांड़ की कुल 10 टीमों ने भाग लिया।
फाइनल मुकाबला शहाबगंज और भभुआ के बीच खेला गया, जो बेहद रोमांचक रहा। भभुआ की टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए 56 अंक हासिल किए, जबकि शहाबगंज की टीम 44 अंक पर सिमट गई। इस तरह भभुआ ने जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की, वहीं शहाबगंज को उपविजेता घोषित किया गया।
विजेता और उपविजेता टीमों को पूर्व प्रधान अशोक केसरी एवं समाजसेवी वकील शेख मंसूरी के हाथों ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि प्रेम नारायण सिंह, ग्राम प्रधान मनोहर केसरी तथा विशिष्ट अतिथि रमेश मौर्य व रजवंत फौजी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।


मुख्य अतिथि प्रेम नारायण सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करती हैं। इससे न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि आपसी भाईचारा और अनुशासन भी बढ़ता है। उन्होंने आयोजकों के प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही।
इस अवसर पर इंजीनियर नवनीत जायसवाल, अरुण श्रीवास्तव, चंदन सेठ, नंदकुमार पासवान, अरविंद गुप्ता सहित कार्यक्रम आयोजक सतीश मोर, वसीम अंसारी, शाहनवाज, बटेश्वर, साहिल, सुहेल, रामकृत, मिथलेश पाल, रामलाल गुप्ता, बेलाल अंसारी, अकबाल अंसारी, राजाराम मौर्य, मनोज श्रीवास्तव, दीपू शर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!