[smartslider3 slider="2"]

शहादत दिवस पर माले का पैदल मार्च,भगत सिंह के विचारों को बताया प्रासंगिक

Connect With Social Media

धानापुर (चंदौली):जिले के धानापुर कस्बे में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माले) ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस के अवसर पर एक पैदल मार्च निकालकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। यह मार्च सिहावल से प्रारंभ होकर पूरे कस्बे का भ्रमण करते हुए शहीद पार्क पहुंचा, जहां यह सभा में परिवर्तित हो गया।
मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘साम्राज्यवाद मुर्दाबाद’ जैसे नारे लगाते हुए अपने विचार व्यक्त किए। सभा को संबोधित करते हुए माले के धानापुर प्रभारी श्रवण कुशवाहा ने कहा कि सरदार भगत सिंह ने साम्राज्यवाद के खिलाफ संघर्ष का संदेश दिया था, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है।


उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान नीतियां देश को विदेशी प्रभाव में ले जा रही हैं। साथ ही उन्होंने वैश्विक स्तर पर अमेरिका और इजरायल की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि इससे दुनिया में तनाव और युद्ध का खतरा बढ़ रहा है, जिसका असर भारत पर भी पड़ रहा है। उन्होंने तेल और गैस की बढ़ती कीमतों को भी इसी से जोड़ते हुए आर्थिक संकट की आशंका जताई।
कुशवाहा ने अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में भगत सिंह के विचारों को अपनाना जरूरी है।कार्यक्रम के अंत में पार्टी ने घोषणा की कि 31 मार्च तक क्षेत्र के कस्बों और गांवों में युद्ध विरोधी एवं साम्राज्यवाद विरोधी अभियान चलाया जाएगा।


इस अवसर पर अंजनी देवी, रामप्यारे, विकास, त्रिभुवन, रतन, मनसा देवी, रेखा, प्रेमा, मोहन, अतवारू, संजय, संतरा, दीपा, लक्ष्मीना, जोखनी, छोटू, अरमान, धनमन, रामदिन, अर्जुन, धर्मेंद्र, गोलू, दीपक और कन्हैया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित

Leave a Comment

error: Content is protected !!