[smartslider3 slider="2"]

DRM DDU ने यार्ड का किया निरीक्षण,सेफ्टी पर दिया विशेष जोर

Connect With Social Media

डीडीयू मंडल- मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने रविवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के यार्ड क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेफ्टी मानकों और संचालन व्यवस्था की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने अप डिपार्चर यार्ड की लाइन संख्या-1 और रिलीफ लाइन में चल रही गतिविधियों का बारीकी से जायजा लिया। खासतौर पर शंटिंग मूवमेंट का मौके पर निरीक्षण कर उन्होंने संबंधित स्टाफ को हर प्रक्रिया को पूरी सतर्कता और सुरक्षा मानकों के तहत संचालित करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि शंटिंग कार्य के दौरान प्रत्येक मूवमेंट पर लगातार निगरानी बेहद जरूरी है।
इसके अलावा रिलीफ लाइन में चल रहे स्लीपर रिन्यूअल कार्य का भी निरीक्षण किया गया। डीआरएम ने कार्यस्थल पर सुरक्षा प्रोटोकॉल, कार्य की गुणवत्ता और आपसी समन्वय की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान संभावित कमियों की पहचान पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की त्रुटि मिलने पर तत्काल प्रभाव से सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
डीआरएम ने स्पष्ट कहा कि यार्ड संचालन में दक्षता और सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!