
पीडीडीयू नगर(चन्दौली)- जनता के टैक्स के पैसे को कूड़े के ढेर पर कैसे फेका जाय अगर ये ज्ञान लेना हो तो पीडीडीयू नगर पालिका परिषद के अधिकारियों व कर्मचारियों से जानकारी ले। क्योंकि यहां के अधिकारी जनता के गधे कमाई से दिए गए टैक्स के पैसे से लगाई गई रेलिंग को रेलवे के कूड़े के ढेर पर लावारिश हालत में फेक चुके हैं।

तस्वीरे बताने के लिए काफी है कि किस प्रकार दर्जन भर से ज्यादा रेलिंग को सड़क चौड़ीकरण के दौरान नगर के पाथवे से उखाड़ कर कूड़े पर लावारिस हालत में फेंक दिया गया है।जनता के पैसे की ऐसी बर्बादी कोई गैरजिम्मेदार अधिकारी ही कर सकता है।

तस्वीर नगर के रेलवे जीटीआर ब्रिजे के किनारे की है जहाँ रेलवे की भूमि पर इन रेलिंग्स को फेका गया है।ऐसा नही है कि यहां पालिका कोई निर्माण करने वाली है बल्कि ये पालिका कर्मियों की या तो लापरवाही है या इन्हें गायब करने का षड्यंत्र ये तो कर्मचारी व अधिकारी ही जान सकते है।

आपको याद दिला दे कि ये वही स्थान है जहाँ विगत वर्षों में पालिका द्वारा कूड़ा गिराने पर पालिका की जेसीबी व कूड़ा वाहन दोनो को रेल अधिकारी द्वारा जब्त कर लिया गया था।तत्कालीन चेयरमैन द्वारा लिखित माफीनामा व ऐसी गलती न दोहराए जाने की शर्त पर पालिका के वाहनों को रेलवे द्वारा वापस किया गया था।ऐसे में पालिका के रेलिंग का रेल परिसर में फेंका जाना कही न कही षड्यंत्र की तरफ ध्यान आकृष्ट करता है।
(महेंद्र प्रजापति)