चन्दौली- बलुआ थानाक्षेत्र में गांजा बेचने वाले नेटवर्क का पर्दाफास करते हुए बलुआ पुलिस को दो बड़ी सफलता हाथ उस वक्त हाथ लगी जब दो अलग अलग स्थानों से दो व्यक्तियों को 3 किलो 400 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

बताया जाता है कि मुखबिर की सटीक सूचना पर सकलडीहा निवासी कमलेश सोनकर को फुलवरिया मार्ग से 1 किलो 332 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा वही दूसरा रामभरोस गुप्ता को चहनियां इलाके से 2 किलो 74 ग्राम गांजा के साथ धर दबोचा।
मामले में बलुआ थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि काफी दिनों से दोनो के विरुद्ध सूचना मिल रही थी जो मुखबिर की सटीक सूचना पर दबोच लिए गए।दोनो के विरुद्ध एनडीपीएस व आबकारी एक्ट के कई मामले पहले से दर्ज है साथ ही इनमें से एक व्यक्ति के विरुद्ध आर्म्स एक्ट का मामला भी पहले से दर्ज है।दोनो के गिरफ्तार होने के बाद क्षेत्र में नशे के कारोबारियों पर काफी हद तक अंकुश लग सकेगा।