[smartslider3 slider="2"]

कलेक्ट्रेट घेराव: ओवरब्रिज हादसे को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल

Connect With Social Media

अशोक कुमार जायसवाल

चंदौली शुक्रवार: निर्माणाधीन ओवरब्रिज गिरने की घटना को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी चंदौली ने कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कटसिला रेलवे क्रॉसिंग के पास बन रहे ओवरब्रिज हादसे तथा जिले में चल रहे विकास कार्यों में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में आवाज उठाई।
धरना-प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ‘मुन्ना’ ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विकास कार्यों के नाम पर भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश और प्रदेश में लगातार ओवरब्रिज गिरने, सड़कों के धंसने और पानी की टंकियों के ढहने जैसी घटनाएं घटिया निर्माण गुणवत्ता की ओर इशारा करती हैं, जिससे आम जनता की जान-माल को खतरा बढ़ गया है।


जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि कटसिला के बनौली खुर्द में ओवरब्रिज का गिरना कोई अकेली घटना नहीं है, बल्कि यह व्यापक भ्रष्टाचार का उदाहरण है। उन्होंने मांग की कि जिले में बन रहे सभी ओवरब्रिज, रेलवे क्रॉसिंग, स्टेट और नेशनल हाईवे के निर्माण कार्यों की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, ताकि गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके और भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।
कांग्रेस नेताओं ने चार सूत्रीय मांगों के तहत चंदौली से गुजरने वाली रेलवे लाइनों पर बन रहे ओवरब्रिजों, प्रमुख सड़कों और निर्माणाधीन मार्गों की गुणवत्ता जांच कराने पर जोर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


इस दौरान बृजेश गुप्ता, मधु राय, रजनीकांत पांडेय, महेंद्र सिंह, गंगा प्रसाद, तरुण पांडेय, सतीश बिंद, राजेंद्र गौतम, दयाराम पटेल, राममूरत गुप्ता, गुलाब राम, शिवेंद्र मिश्रा, कांत पाठक, चंद्रवंश यादव, प्रिंस मिश्रा, अमरदेव राम, इंद्रजीत मिश्रा, मुकेश नंदन, राजकिशोर सिंह, राकेश सिंह, योगेंद्र सिंह, अविनाश विश्वकर्मा, श्री प्रकाश मिश्रा, पवन पासवान, जगदीश यादव, पंकज तिवारी, दिलीप गुप्ता, संतोष चौबे, शमशेर खान, दिलीप पाल, संतोष प्रसाद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!