[smartslider3 slider="2"]

गंज ख्वाजा के पास बालू लदा डंपर पलटाहादसे में चालक घायल, यातायात बाधित हुआ

Connect With Social Media

अलीनगर थाना क्षेत्र के गंज ख्वाजा के समीप शुक्रवार सुबह लगभग 9:40 बजे बालू से लदा एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस हादसे में डंपर चालक को हल्की चोटें आईं और कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात बाधित हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही अलीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि डंपर अचानक अनियंत्रित होकर पलटा था। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए यातायात को सुचारू कराया और मार्ग को फिर से चालू कर दिया।

पुलिस के अनुसार, डंपर चालक को हल्की चोटें आई हैं और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी जानकारी जुटा रही है कि बालू से लदा डंपर कहां से आ रहा था और कहां जा रहा था।

Leave a Comment

error: Content is protected !!