[smartslider3 slider="2"]

मुगलसराय INDUSTRIAL AREA में बोरा फैक्ट्री में भीषण आग,दमकल की गाड़ियां मौके पर

Connect With Social Media

मुगलसराय के औद्योगिक नगर फेज-1 स्थित एक बोरा (सैक) फैक्ट्री में गुरुवार को भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। आग इतनी तेज थी कि उसे बुझाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने का काम तेजी से जारी है।

यह फैक्ट्री बोरा लाइन की कंपनी बताई जा रही है, जिसके मालिक आर.के. चौधरी हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग से फैक्ट्री को भारी नुकसान हुआ है, हालांकि नुकसान का सटीक आकलन अभी सामने नहीं आया है।

घटना की सूचना पर मुगलसराय थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस और प्रशासन की टीम स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए तैनात है।

फिलहाल आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है और किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। प्रशासन द्वारा घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!