
चकिया।नगर के आदित्य पुस्तकालय परिसर में मंगलवार की शाम को पूर्वांचल पोस्ट फाउंडेशन द्वारा आयोजित काव्य संध्या हास्य कवि सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय व नामचीन कवियों की महफिल सजी।जिसमें गीतों,शायरियों और चुटकुलों से श्रोता सराबोर हो गये।और कवियों ने सभी हंसी से लोट-पोट कर दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ चकिया विधायक कैलाश खरवार पावर ग्रिड ऑफ इंडिया के स्वतंत्र निदेशक व पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान, काशी विद्यापीठ के मदन मोहन मालवीय हिंदी पत्रकारिता संस्थान के निदेशक डॉ. नागेंद्र सिंह, पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट, ब्लॉक प्रमुख शंभूनाथ यादव, अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव सहित अन्य ने दीप प्रज्वलित व मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

काव्य संध्या में कवियों ने अपनी अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। जिसमें कवयित्री मणिका दुबे ने शहर के शोर में बिरानियां हैं, यहां तुम हो मगर तन्हाईयां हैं सुनाया। वहीं बाराबंकी से आए इंस्पेक्टर व कवि धर्मराज उपाध्याय ने मुझे न तीर न तलवार की जरूरत है,सच कहने को बस अखबार की जरूरत है कविता पढ़ी। वहीं प्रयागराज के हास्य कवि अखिलेश द्विवेदी ने हम अपना दर्द बांटे या न बांटे पर हंसी बांटे सुनाया।वहीं गाजियाबाद की कवयित्री डॉ शिखा दीप्ति दीक्षित ने समझकर सार जीवन का मैं गीता बनकर निकलूंगी,समर्पण कर स्वयं का मैं विनीता बनके निकलूंगा गाया। वहीं चकिया के कवि डॉ मनोज द्विवेदी मधुर ने मेरे ईश्वर मेरा मन ही तुम्हारा धाम हो जाए मेरे जीवन का क्षण प्रतिक्षण तुम्हारे नाम हो जाए सुनाया।
इस मौके पर सिकंदरपुर ग्राम प्रधान सीमा गुप्ता, उतरवत ग्राम प्रधान कंचन मौर्य, यूपीएससी में 726वीं रैंक प्राप्त करने वाले मृत्युंजय गुप्ता के पिता शिक्षक शैलेश गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार शीतला प्रसाद राय, रामचंद्र प्रसाद जायसवाल व गोल्ड मेडलिस्ट नलिनी गोंड को सम्मानित किया गया।
विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और युवा पीढ़ी को अपनी भाषा व संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है। वहीं शिव तपस्या पासवान ने कहा कि साहित्य समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम है।कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह,चेतन मौर्य, डीपीआरओ नीरज सिंह, डीपीसी मनोज श्रीवास्तव, डॉ. विवेक प्रताप सिंह, प्रभात जायसवाल, टोनी खरवार,कैलाश प्रसाद जायसवाल,मनीष जायसवाल, महेंद्र राव,संदीप गुप्ता आशु, विकास खरवार, जीएस गुप्ता, प्रशांत कुमार, कार्तिकेय पाण्डेय,आशीष कुमार,विशाल कुमार,मुस्ताक अहमद, अमरदीप गुप्ता सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
