[smartslider3 slider="2"]

दो अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत, एक की पहचान नही,पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Connect With Social Media

अलीनगर(चन्दौली) थाना क्षेत्र में बीते 24 घंटों के भीतर दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है और मामलों की जांच जारी है।
पहली घटना संघति गांव के समीप बुधवार देर शाम की है, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक ऑटो सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ऑटो सवार करीब 50 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन यात्री आंशिक रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज एक निजी अस्पताल में कराया गया।


पुलिस को मृतक की जेब से रायबरेली से मुगलसराय तक का रेलवे टिकट मिला है। साथ ही यह जानकारी भी सामने आई है कि वह मुगलसराय से ऑटो के जरिए सकलडीहा जा रहा था। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
दूसरी घटना गुरुवार को बरहुली गांव के समीप सामने आई, जहां रजवाहा में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। बाद में मृतक की पहचान रेवसा गांव निवासी चंदन (31) के रूप में हुई।


इस संबंध में अलीनगर प्रभारी निरीक्षक सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बरहुली में मिले युवक की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा, जबकि संघति गांव में मृत अज्ञात व्यक्ति की पहचान के प्रयास जारी हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!