[smartslider3 slider="2"]

नवरात्र प्रथम दिन: पूजी गयी माँ शैलपुत्री,मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Connect With Social Media

मुगलसराय(चन्दौली) अशोक जायसवाल की रिपोर्ट-  चैत्र नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को पीडीडीयू नगर (मुगलसराय) के मंदिरों में मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही नगर के सभी प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक मां शैलपुत्री के दर्शन किए। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर समितियों ने जगह-जगह बैरिकेडिंग और सहायता केंद्र स्थापित किए थे, ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

हालांकि, जीटी रोड काली मंदिर और मुगलसराय काली मंदिर सहित कुछ स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था में हल्की लापरवाही सामने आई। इन मंदिरों के आसपास भीड़ प्रबंधन के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे और महिला पुलिसकर्मी भी अनुपस्थित थीं, जिससे श्रद्धालुओं को असुविधा हुई।

इसके बावजूद भक्तों का उत्साह बना रहा। “जय माता दी” के जयकारों और घंटों-घड़ियाल की ध्वनि से मंदिर परिसर गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री से सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।

श्रद्धालु पूनम जायसवाल ने कहा, “नवरात्र में माता रानी की पूजा करके अच्छा लगता है। इससे श्रद्धा और मां का आशीर्वाद मिलता है। हम सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हैं।”

श्रद्धालु अनुराग शर्मा ने बताया, “माता रानी के दर्शन बहुत अच्छे से हो गए। नवरात्र के पहले दिन मां के दर्शन से हमारे व्यवसाय और नौकरी के लिए शुभ शुरुआत होती है। यह मंदिर बहुत पुराना और प्राचीन है, जहां मां का आशीर्वाद हमेशा भक्तों पर बना रहता है और हर मन्नत पूरी होती है।”

Leave a Comment

error: Content is protected !!