[smartslider3 slider="2"]

इलिया के छह मेधावियों का नवोदय व एनएमएमएस में चयन, गांव-परिवार में खुशी की लहर

Connect With Social Media

इलिया(चन्दौली)। इलिया कस्बा के होनहार विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में सोनम गुप्ता, गुरदीप, पीयूष यादव और अयान अंसारी का चयन हुआ है। वहीं राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में काजल गुप्ता और शिव केशरी ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छह विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से पूरे कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सफल छात्रों के घरों पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। परिजनों में खासा उत्साह देखा जा रहा है, वहीं ग्रामीणों ने भी मिठाई बांटकर अपनी प्रसन्नता जाहिर की।


अभिभावकों ने इस सफलता का श्रेय बच्चों की कड़ी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। शिक्षकों का कहना है कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी और आने वाले समय में क्षेत्र के और बच्चे भी इसी तरह सफलता प्राप्त करेंगे। कस्बा के राधाकृष्ण जायसवाल, राजकुमार गुप्ता, सुभाष आदि लोगों ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!