[smartslider3 slider="2"]

बथावर ग्राम सभा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर,ग्राम प्रधान की पहल की सराहना

Connect With Social Media

सकलडीहा(चंदौली)- ग्राम सभा बथावर में जनसेवा की एक सराहनीय पहल के तहत निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अगुवाई ग्राम प्रधान अंजुलिका मौर्या ने अपने पति अर्जुन मौर्या के सहयोग से की। इस जनहितकारी प्रयास को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह और संतोष देखने को मिला।

शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की गहन जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श प्रदान किया। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। शिविर में सामान्य बीमारियों के अलावा अन्य जटिल स्वास्थ्य समस्याओं की भी जांच की गई, जिससे ग्रामीणों को काफी राहत मिली।

इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सक डॉ. अजय कुमार गुप्ता और डॉ. नीरज कुमार मौर्या ने बताया कि, “हमारा उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि कोई भी व्यक्ति आर्थिक अभाव के कारण इलाज से वंचित न रह जाए। हम स्वर्गीय बृजेश चंद्र गुप्ता के सपनों को आगे बढ़ाते हुए निरंतर निःशुल्क चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

वहीं ग्राम प्रधान के पति अर्जुन मौर्या ने चिकित्सा टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “ग्रामीणों की स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए इस प्रकार के शिविर अत्यंत आवश्यक हैं। हम भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने के लिए प्रयासरत रहेंगे।”

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के निःशुल्क चिकित्सा शिविर गांव में ही उच्च स्तरीय इलाज की सुविधा उपलब्ध कराते हैं, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है। उन्होंने मांग की कि ऐसे शिविरों का आयोजन समय-समय पर होता रहना चाहिए।

ग्राम प्रधान अंजुलिका मौर्या ने कहा कि गांव के प्रत्येक व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इस तरह के जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

यह चिकित्सा शिविर न केवल ग्रामीणों के लिए लाभकारी साबित हुआ, बल्कि सामाजिक सेवा और जनसहभागिता का एक प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!