[smartslider3 slider="2"]

डीहा बाबा के वार्षिक श्रृंगार महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, भंडारे व जागरण में जुटे सैकड़ों श्रद्धालु

Connect With Social Media

अशोक कुमार जायसवाल

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय), । साहूपुरी क्षेत्र के भुजहुआं गांव में रविवार रात्रि डीहा बाबा के वार्षिक श्रृंगार महोत्सव का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर विशाल भंडारे एवं भक्ति जागरण का आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया।
रविवार रात्रि लगभग। 10:30 शुरू हुए कार्यक्रम में डीहा बाबा का विधि-विधान से श्रृंगार एवं पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और देर रात तक श्रद्धा व भक्ति का माहौल बना रहा।
रात्रि में आयोजित भक्ति जागरण में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों पर उत्साहपूर्वक सहभागिता की और देर रात तक धार्मिक आयोजन का आनंद उठाया।


इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी चंद्रशेखर यादव, अनिल यादव, कुमार नद, इलियास अहमद, मनीष कुमार, लड्डू, चंचल यादव, सुनील यादव सहित अन्य गणमान्य लोगों का पुष्पमाला एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन की जिम्मेदारी पूर्व ग्राम प्रधान एवं युवा भारतीय मंच के संरक्षक सुनील यादव, प्रताप चौबे, डॉ. नंदलाल शर्मा तथा रोहित यादव ने संभाली। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं एवं ग्रामीणों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।


कार्यक्रम के आयोजक अजय यादव ने सभी श्रद्धालुओं एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डीहा बाबा का यह वार्षिक धार्मिक आयोजन क्षेत्र में आस्था, सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला और धार्मिक वातावरण से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!