[smartslider3 slider="2"]

दुलहीपुर में विश्व हिंदू रक्षा परिषद का संगठन विस्तार, राहुल चौधरी बने युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष

Connect With Social Media

सचिन पटेल

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय), चंदौली।
मुगलसराय क्षेत्र के दुलहीपुर में रविवार रात्रि करीब 9 बजे विश्व हिंदू रक्षा परिषद द्वारा संगठन विस्तार एवं सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।


कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राहुल चौधरी को विश्व हिंदू रक्षा परिषद युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही संगठन में नए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए पांच युवाओं को सदस्यता ग्रहण कराई गई, जिनमें चार को सदस्य बनाया गया तथा एक को संगठन में पदाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।


इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि विश्व हिंदू रक्षा परिषद लगातार युवाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि राहुल चौधरी के नेतृत्व में युवा मोर्चा गांव-गांव और गली-गली तक पहुंचकर संगठन को और अधिक मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि सभी नव नियुक्त कार्यकर्ता

ऊर्जावान, मेहनती और समाज के प्रति समर्पित हैं तथा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम में संगठन मंत्री सागर (वाराणसी) ने भी संगठन की मजबूती पर बल देते हुए युवाओं से समाज सेवा और राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
नव सदस्य
प्रदीप कुमार गुप्ता
रामबाबू कुमार
सुनील यादव
रोहित गुप्ता
कृष्णा गिरी
मुख्य रूप से उपस्थित रहे
विमल चौहान
विवेक चौहान
सागर (संगठन मंत्री, वाराणसी)
ओम प्रकाश गुप्ता (जिला अध्यक्ष)
राहुल चौधरी (जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष)
आशीष तिवारी
मनोज सोनकर
मैनेजर सोनकर
राजकुमार गुप्ता
विवेक गुप्ता
रोहित यादव
खुशी चौहान
आनंद यादव


कार्यक्रम का समापन सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों एवं नए सदस्यों के सम्मान के साथ हुआ। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!