[smartslider3 slider="2"]

सावधान: इलिया में फर्जी फोन-पे ट्रांजैक्शन के ठग सक्रिय

Connect With Social Media

चंदौली– इलिया थाना क्षेत्र के परमंदापुर बाजार में फोन-पे के नाम पर ठगी का मामला सामने आने से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।दुकानदारों का आरोप है कि बरियारपुर गांव के कुछ युवक दुकानों से सामान खरीदने के बाद मोबाइल पर फर्जी ट्रांजैक्शन स्क्रीन दिखाकर बिना भुगतान किए सामान लेकर फरार हो जाते थे। कई मामलों में दुकानदारों से नकद रुपये भी लिए गए।
दुकानदारों के अनुसार यह ठगी का खेल बीते कई महीनों से चल रहा था, लेकिन शुक्रवार की शाम मामला उस समय उजागर हुआ जब बरियारपुर गांव के चार युवक एक साथ परमंदापुर स्थित एक परचून की दुकान पर पहुंचे। युवकों ने सामान लेने के बाद फोन-पे से भुगतान करने का दावा किया और दुकानदार को मोबाइल पर ट्रांजैक्शन की स्क्रीन दिखाकर नकद रुपये भी ले लिए। बाद में जब खाते की जांच की गई तो किसी प्रकार की राशि जमा नहीं होने की बात सामने आई।
घटना के बाद परमंदापुर बाजार के दुकानदार एकजुट होकर थाना इलिया पहुंचे और संयुक्त रूप से तहरीर दी। तहरीर में बरियारपुर गांव निवासी राहुल गुप्ता, उज्ज्वल पांडेय, अंकित गुप्ता, शिव पांडेय, बजरंगी यादव एवं रवि पांडेय पर फर्जी फोन-पे ट्रांजैक्शन दिखाकर नकद रुपये व सामान की ठगी करने का आरोप लगाया गया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह का कहना है कि दुकानदारों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!