[smartslider3 slider="2"]

33 हजार वोल्ट पोल से तार काट ले गए चोर,कई गांवों में रात भर छाया अंधेरा

Connect With Social Media

शहाबगंज– थाना क्षेत्र के मुरकोल व अतायस्तगंज गांव के बीच बंद पड़ी 33 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन को रात के अंधेरे में चोरों ने निशाना बनाते हुए पांच पोल का तार काटकर ले गए। चोरी की इस घटना के चलते राममाड़ो फीडर से जुड़ी विद्युत आपूर्ति पूरी रात बाधित रही। जिससे कई गांवों के ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ठंड और अंधेरे के बीच लोगों को रात गुजारनी पड़ी, जिसका सबसे अधिक असर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों पर पड़ा।
●बताया जाता है कि 33 हजार वोल्ट की यह लाइन पहले से बंद थी। जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने सुनियोजित तरीके से तार काट लिया। ग्रामीणों का कहना है कि चोर रात के समय वाहन के साथ आते हैं और बेहद शातिराना अंदाज में चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। घटना इतनी सफाई से की गई कि सुबह तक किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।सुबह जब विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने लाइन की जांच की, तब चोरी की जानकारी सामने आई। इसके बाद विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों ने मांग की है कि यदि समय रहते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए तो चोरों के हौसले और बुलंद होते जाएंगे। अब देखना यह होगा कि पुलिस और बिजली विभाग इस घटना का खुलासा कर पाते हैं या फिर यह मामला भी अन्य घटनाओं की तरह फाइलों में ही सिमट कर रह जाएगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!