
चन्दौली- बबुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरी गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने भोरिक यादव के घर से कुछ दूरी पर सिंचाई के लिए पंपसेट और एक कमरे का ताला तोड़कर उसमें से स्टेबलाइजर, पंपसेट का स्टार्टर, केबल, विद्युत मीटर, पाइप, फावड़ा, कुदाल सहित कई अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए।आज सुबह घटना का पता लगने पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। पीड़ित ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण किया। इसके बाद पीड़ित ने बबुरी थाने में लिखित तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।