
अलीनगर(चन्दौली) थाना क्षेत्र में आगामी ईद और चैत्र नवरात्र पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना परिसर में पीस मीटिंग आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ मुगलसराय अरुण कुमार सिंह ने की।
मीटिंग में क्षेत्र के विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया और अपनी-अपनी समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। सीओ अरुण कुमार सिंह ने सभी की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता के प्रतीक होते हैं, इसलिए सभी लोग मिल-जुलकर इन्हें हंसी-खुशी मनाएं।

उन्होंने थाना प्रभारी अलीनगर अनिल कुमार पांडेय को निर्देशित किया कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह मजबूत रखा जाए और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही आमजन से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
बैठक में हिंदू समुदाय की ओर से राजेश द्विवेदी तथा मुस्लिम समुदाय की ओर से इस्तेखार अहमद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मोहम्मद अफजल की रिपोर्ट