[smartslider3 slider="2"]

डीडीयू-गया रेलखंड पर सघन टिकट जांच: 1729 यात्री बिना टिकट पकड़े गए, 9 लाख 74 हजार जुर्माना वसूला

Connect With Social Media

डीडीयू मंडल- भारतीय रेल के डीडीयू मंडल ने बुधवार को डीडीयू-गया रेलखंड पर एक सघन टिकट जांच अभियान चलाया। इस दौरान 1729 यात्री बिना वैध टिकट के यात्रा करते पकड़े गए, जिनसे लगभग 9 लाख 74 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

यह अभियान पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, गया जंक्शन, डेहरी ऑन सोन और सासाराम जैसे प्रमुख स्टेशनों पर एक साथ चलाया गया। टिकट चेकिंग स्टाफ और सुरक्षा बल की संयुक्त टीमों ने प्लेटफॉर्म, फुटओवर ब्रिज, प्रवेश-निकास द्वारों और विभिन्न ट्रेनों में गहन जांच की।

अभियान का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाना और यात्रियों को वैध टिकट के साथ यात्रा करने के लिए जागरूक करना था। जांच के कारण टिकट काउंटरों पर सामान्य से अधिक भीड़ भी देखी गई।

रेल प्रशासन ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले वैध टिकट अवश्य खरीदें। टिकट काउंटर, वेबसाइट, मोबाइल ऐप और एटीवीएम के माध्यम से टिकट प्राप्त करना अब आसान हो गया है। बिना टिकट यात्रा करना एक दंडनीय अपराध है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!