
चंदौली। आगामी पर्व रामनवमी ईद को लेकर मंगलवार को समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सत्यनारायण राजभर के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर को अपने कंधे पर लेकर हंगामा भी मचाया। पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू ने कहा कि भाजपा सरकार कि गलत नीतियों के कारण आज समाज का हर तबका परेशान है। एलजी घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी बड़े पैमाने पर किए जाने से आम आदमी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। श्री सिंह ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष और जिला प्रशासन के मिली भगत से गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और बड़े पैमाने पर जमाखोरी की जा रही है। पूर्व विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि एलपीजी गैस सिलेंडर के संकटकाल में प्रधानमंत्री को देश की जनता को नल से गैस बनाने की तकनीक बताने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विगत दिनों प्रधानमंत्री का कोई सागा नाली से गैस बनाने के तकनीक की जानकारी दिया था। आज जरूरत है प्रधानमंत्री को नाली से गैस बनाने की तकनीक आम जनता को बताने की। सपा नेता मनोज सिंह काका ने कहा कि पूरे प्रदेश में गैस सिलेंडर को लेकर लोग परेशान हैं। एलजी घरेलू गैस सिलेंडर नहीं मिलने के कारण आम जन के घर में चूल्हा नहीं जल रहा है। उन्होंने मांग किया कि सरकार या गैस की संक्षिप्त व्यवस्था करें या लोगों को उपलब्ध लकड़ी भी उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में ईद और रामनवमी का पर्व मनाया जाएगा। ऐसे समय में एलपीजी गैस सिलेंडर का नहीं मिलना लोगों के लिए परेशानी खड़ा करेगा। इस मौके पर मुसाफिर चौहान, संजय सोनकर, अजय मौर्या, चकरू यादव, अशोक त्रिपाठी छोटू, अशफाक अहमद सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।