
चंदौली। मंगलवार को जिला काँग्रेस कमेटी चंदौली व शहर कांग्रेस कमेटी मुग़लसराय के संयुक्त तत्वाधान में काँग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में जनहित की पाँच सुत्रीय मांगों को लेकर काँग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही ज्ञापन सौंपा। चेताया की जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। प्रदेश काँग्रेस कमेटी के महासचिव व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि देश व प्रदेश की जनविरोधी व भ्रष्टाचारी भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आज चंदौली सहित पूरे प्रदेश की जनता त्रस्त है।अकेले
उत्तर प्रदेश में एक करोड़ मनरेगा मजदूरों की 75 दिनों की मजदूरी बकाया है। उत्तर प्रदेश में मनरेगा से कराये गये कार्यों का दो हज़ार करोड़ रुपये का भुगतान बकाया है।प्रदेश के रोजगार सेवकों सहित चालीस हज़ार संविदा कर्मियों के औसतन 8 महीने तक के मानदेय देने में यह सरकार असमर्थ है।केवल लोगों का ध्यान भटकाने में लगी है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि जिला प्रशासन चंदौली तत्काल प्रभाव से जिले भर के मनरेगा मजदूरों की मजदूरी का भुगतान करे।जनपद भर में मनरेगा के तहत हुवे कार्यों का भुकतान करे।रोजगार सेवकों सहित सभी संविदा कर्मियों के बकाया मानदेय का भुकतान करे। जिले भर में रशोई गैस की काला बाजारी बंद कर लोगों को समय से रशोई गैस मुहैया कराये। जिले में विजली विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को रोककर अवैध वसूली बंद करे अन्यथा चंदौली कांग्रेस लोगों के साथ मिलकर सड़क पर जन आंदोलन को बाध्य होगी।जिसकी पूरी जिम्मेवारी जिला प्रशासन की होगी।जिलाध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार देश के सबसे ग़रीब मनरेगा मजदूरों का बकाया देने में असमर्थ है और बातें बड़ी बड़ी कर लोगों को भरमाती है।
बृजेश गुप्ता मधु राय रामा नंद यादव रजनी कांत पांडेय सतीश बिंद गंगा प्रसाद राजेंद्र गौतम दयाराम पटेल राममूरत गुप्ता कुलदीप वर्मा शिवतपस्या तिवारी गुलाब राम शिवेंद्र मिश्रा नवीन पाण्डेय सन्तोष तिवारी दिलीप यादव मदन लाल चंद्रवंश यादव श्रीकांत पाठक अमलेंदु पाण्डेय बदरुद्वजा अंसारी दीनदयाल विश्वकर्मा इंद्रजीत मिश्रा जुगल किशोर अनिल श्रीवास्तव प्रेमचंद गुप्ता राकेश सिंह नियाज़ अहमद योगेंद्र सिंह कमलेश संत सतेंद्र उपाध्याय हम्मीर शाह रामौतार यादव विजय कुमार पवन पासवान शैलेश यादव रमेश पाण्डेय साबिर राइन अभिषेक मिश्रा शमशेर खान ज्ञानप्रकाश तिवारी संतोष चौबे सहित सैकड़ों कांग्रेस जन उपस्थित रहे।