
चंदौली जिले के धानापुर विकासखंड के पगही ग्राम स्थित रामवंति एकेडमी का वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ। इस अवसर पर छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। पूर्व विधायक मनोज सिंह ‘डब्लू’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ राजाराम सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव और जवाहिर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने माँ सरस्वती और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्रों पर दीप प्रज्ज्वलित किया।

इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एकल और सामूहिक नृत्य, नाटक तथा ड्रामा प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, हिंदू-मुस्लिम एकता, देशभक्ति और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे सामाजिक विषयों पर संदेश दिया।
मुख्य अतिथि मनोज सिंह ‘डब्लू’ ने कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छा नागरिक बनाने में शिक्षण संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित करने का आह्वान किया।

विद्यालय के प्रबंधक रामआश्रय यादव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास और कौशल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में सैकड़ों अभिभावक और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें मृत्युंजय यादव, मोहित यादव, महातिम कवि, राजेश यादव, रामजन्म यादव, संतोष मौर्य, मोहन मौर्य, मोती प्रजापति, महेंद्र यादव, दिनेश यादव, सांसद प्रतिनिधि संजय सिंह, मुकेश दुबे, विनोद यादव, मंगल कवि सहित कई अन्य लोग शामिल थे।
