[smartslider3 slider="2"]

शिक्षक की पाती कार्यक्रम पर बैठक आयोजित

Connect With Social Media

अलीनगर(चंदौली)- शिक्षक पात्रता परीक्षा के विरोध  में “शिक्षक की पाती”कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कंपोजिट विद्यालय सिंधिताली में जिला अध्यक्ष बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन चंदौली संजय यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में संकुलवार जिम्मेदारियां दी  गई। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विभिन्न संकुल से आए हुए शिक्षक प्रतिनिधियों को पोस्टकार्ड दिया गया और उनसे कहा गया कि विद्यालय विद्यालय जाकर सभी शिक्षकों से शिक्षक की पाती लिखवाकर महामहिम राष्ट्रपति ,प्रधानमंत्री ,लोकसभा अध्यक्ष,मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश,महामहिम मुख्य न्यायाधीश भारत, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष  भारत,नेता प्रतिपक्ष उत्तर प्रदेश को पाती लिखकर सभी अध्यापक अध्यापिकाएं शिक्षामित्र अनुदेशक इस सप्ताह पोस्टकार्ड प्रेषित करेंगे। जिसमें वे अपनी समस्याओं  से को अवगत कराएंगे। इस अवसर पर सभी लोगों ने एक मत से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संकल्प लिया। निर्णय किया कि अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले जो भी कार्यक्रम निर्धारित है। उसको सफल बनाने में शत प्रतिशत योगदान दिया जाएगा। इस अवसर पर जिला मंत्री जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ सुनील कुमार सिंह अशोक कुमार प्रेमचंद सिंहअखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हरेंद्र प्रताप सिंह धीरेंद्र विक्रम सिंह ब्लॉक अध्यक्ष संजय कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!