[smartslider3 slider="2"]

यक्ष एप्प से पुलिस करेगी अपराधियों की पहचान,चौक चौराहों पर हुई चेकिंग

Connect With Social Media

मुग़लसराय(चंदौली)- कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कोतवाली पुलिस द्वारा चकिया तिराहे,जलीलपुर व अलीनगर पुलिस द्वारा सकलडीहा तिराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने आने-जाने वाले वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहनता से जांच की।

अभियान के तहत पुलिस ने ‘यक्ष ऐप’ का उपयोग कर लोगों का सत्यापन किया। इस ऐप की मदद से अपराधियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने में सहायता मिलती है। चेकिंग के दौरान कई वाहनों के कागजात भी जांचे गए और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई।


मुगलसराय कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि यह अभियान अपराधियों की धरपकड़ और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाया गया है। उन्होंने कहा कि ‘यक्ष ऐप’ के माध्यम से संदिग्ध और वांछित अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। भविष्य में भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!