चंदौली- नियामताबाद स्थित लाल बहादुर शास्त्री पीजी कालेज के सभागार में परिवहन विभाग द्वारा राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह के समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान स्काउट गाइड व छात्र छात्राओं के बीच वाराणसी से आये मंच दूतम के कलाकारों को नुक्कड़ नाटक व संगीत के जरिये यातायात नियमो की जानकारी व उलंघन से होने वाले दुष्परिणामों पर प्रस्तुति दी।
नुक्कड़ नाटक के बना आकर्षण का केंद्र

जाड़े के मौसम में होते हैं ज्यादा एक्सीडेंट-एआटीओ
●इस दौरान एआरटीओ डॉ सर्वेश गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री का आदेश है कि जाड़े में ज्यादा एक्सीडेंट होता है इसलिए मुख्यमंत्री ने आदेश दिया कि यह अभियान जाड़े के महीनों में आयोजित की जाय। हमारा विभाग पूरे माह विद्यालयों व अन्य स्थानों पर प्रोग्राम किये। इस दौरान बच्चो से बातचीत किया गया उन्हें मोटिवेट किया गया। अभियान चलाकर 500 से अधिक हेलमेट,सीटबेल्ट व गलत दिशा में चल कर यातायात नियमो के उलंघन करने पर चालान किया।

●उन्होंने यह भी कहा कि जितनी मौते कोरोना से नही उससे ज्यादा एक्सीडेंट से हो रही है।छात्र छात्राओं को बताया कि हम दुर्घटनाओ को पूरी तरह से नही रोक सकते लेकिन असावधानियों पर अंकुश लगा कर दुर्घटनाओ की संख्या में कमी ला सकते है लेकिन इसके लिए सभी को यातायात नियमो के प्रति जागरूक होना पड़ेगा। जागरूकता इसलिए भी जरूरी है कि सड़क पर होने वाली हर दुर्घटना के बाद अस्पताल पहुचने का 1 घंटे गोल्डन पीरियड होता है।इस बीच अगर अस्पताल पहुच जाते है तो जान बचने की संभवनाएं प्रबल होती है।

जल्द लगेगा लर्निंग डीएल कैम्प
●डॉ गौतम चंदौली जिले में यातायात नियमो के प्रति महिलाओं की जागरूकता पर खेद प्रकट करते हुए बोले कि अगर 20 लाइसेंस के आवेदन आते है तो उनमें 1 लाइसेंस महिला का बनता है। जल्द ही नारी सशक्तिकरण के तहत कैम्प लगा कर बच्चियों का लर्निंग लाइसेंस बनाने पर जोर दिया जाएगा। इसके लिए परिवहन सेवा एप पर लर्निंग लाइसेंस बन जाता है और कार्यालय आने की भी जरूरत नही पड़ती। बच्चियां यूट्यूब पर पहले पूछे गए सवाल देखे और उत्तर भी जान ले तब अपना लर्निंग लाइसेंस खुद बना सकती हैं।

उपस्थित लोगों को एमवी एक्ट अनुपालन की दिलाई शपथ
●कार्यक्रम के अंत मे उपस्थित लोगों को एआटीओ द्वारा यातायात नियम पालन करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान सीएमओ वाई के राय,प्रबंधक राजेश तिवारी,प्राचार्य उदय नारायन मिश्र,संजय पांडेय समेत कई गणमान्य व छात्र छात्राये उपस्थित रहे।