[smartslider3 slider="2"]

नियामताबाद में पंचायत सहायकों का उग्र आंदोलन, बीडीओ कार्यालय का घेराव

Connect With Social Media

अलीनगर- नियामताबाद ब्लॉक में पंचायत सहायकों का गुस्सा शनिवार को खुलकर सामने आ गया। पंचायत सहायक संघ नियामताबाद के नेतृत्व में 31 जनवरी को सभी पंचायत सहायकों ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय का चारों ओर से घेराव कर सामूहिक धरना-प्रदर्शन किया। ब्लॉक परिसर पूरी तरह धरना स्थल में तब्दील हो गया, जिससे कार्यालयी कामकाज बुरी तरह प्रभावित रहा।
धरने पर बैठे पंचायत सहायकों का आरोप है कि उनसे उनके निर्धारित कार्यक्षेत्र से हटकर राजस्व विभाग और निर्वाचन विभाग सहित अन्य विभागों के कार्य जबरन कराए जा रहे हैं। पंचायत सहायकों का कहना है कि अतिरिक्त कार्यों के बदले न तो कोई भुगतान किया जाता है और न ही किसी प्रकार की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे उनमें भारी नाराज़गी है।


●प्रदर्शन कर रहे सहायकों ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ विभागों के अधिकारी डराने-धमकाने की नीति अपनाते हैं और दबाव बनाने के लिए अनुचित शब्दों का प्रयोग करते हैं। इससे पंचायत सहायकों का मानसिक उत्पीड़न हो रहा है।

●पंचायत सहायकों ने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि अब इस तरह की मनमानी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनकी मुख्य मांग है कि उन्हें केवल उनके तय कार्यक्षेत्र का ही कार्य सौंपा जाए और अन्य विभागों का बोझ उन पर न डाला जाए।धरना-प्रदर्शन के चलते ब्लॉक कार्यालय में कामकाज प्रभावित रहा। पंचायत सहायकों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!