[smartslider3 slider="2"]

सैयदराजा जमानियां स्टेट हाइवे पर संकेत सूचक बोर्ड लगाने की मांग

Connect With Social Media

कंदवा (चन्दौली)-सैयदराजा जमानियां स्टेट हाइवे से जुटे संपर्क मार्गों के पास दिशा सूचक बोर्ड लगाने की लोगों की मांग है।मुख्य मार्ग ऊंचा है ऐसे मे संपर्क मार्ग से मुख्य मार्ग पर चढाई के दौरान प्रायः यहां दुर्घटना घटित होता है ऐसे मे दिशा सूचक व दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र होने से मुख्य मार्ग पर आवागमन करने वाले के गति पर कुछ हद तक विराम लगेगा जिससे दुर्घटना मे कमी आएगी ऐसा लोगों का मानना है।

अन्नू सिंह


सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय स्टेट हाइवे जो दो चंदौली जिले को गाजीपुर से जोडता है वहीं यह मार्ग यूपी बिहार के साथ साथ दो देश भारत व नेपाल के आवागमन मे भी सुगमता प्रदान करता है।यहां सैयदराजा से लेकर जमानियां तक दर्जनों संपर्क मार्ग इस मार्ग से जुडा हुआ है।मरुईं,रेवसां,जेवरियाबाद,बरहनी,औरय्यां,भदखरी,अमडा,कोरमी,पई,कुसी,असना,कंजेहरा,कोदई,तलाशपुर,जलालपुर गांव जाने के लिए संपर्क मार्गों का जुडाव है।यहां प्राय: दुर्घटना होती रहती है ऐसे मे यहां दिशा सूचक बोर्ड लगाया जाना उचित होगा।

बजरंगी त्रिपाठी

जेवरियाबाद निवासी सोनू सिंह का कहना है कि मुख्य मार्ग से जुटे संपर्क मार्गों के पास दिशा सूचक बोर्ड लगने से लोगों मार्ग से जुडे गांव की जानकारी हो जाएगी।बरहनी गांव निवासी बजरंगी त्रिपाठी का कहना है कि संपर्क मार्गों के पास दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र का बोर्ड लगने से संपर्क मार्ग पर चढाई के दौरान दुर्घटना मे कमी आएगी।

महुंजी गांव निवासी अन्नू सिंह का कहना है कि सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग है ऐसे मे मार्ग के दोनों तरफ पटरी होने के साथ साथ आवश्यक जगहों पर संकेत सूचक बोर्ड जरुर लगाया जाना चाहिए।कुछ ऐसा ही क्षेत्र के बबलू,अजय सहित अन्य की मांग है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!