[smartslider3 slider="2"]

मुगलसराय में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई

Connect With Social Media

मुग़लसराय-(मोहम्मद अफजल) सड़क सुरक्षा माह के अंतिम दिन क्षेत्र में यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान चकिया तिराहे पर यातायात विभाग द्वारा संचालित किया गया।जिसका उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है।

चकिया तिराहे पर टीएसआई ने सहकर्मियों संग वाहनों की जांच की

●इस दौरान यातायात टीआई ने अपने सहकर्मियों के साथ मिलकर वाहनों की गहन जांच की।अभियान के तहत सीट बेल्ट न लगाने, बिना हेलमेट वाहन चलाने, नंबर प्लेट में गड़बड़ी और वाहनों पर ब्लैक फिल्म लगाने जैसे नियमों के उल्लंघन पर विशेष ध्यान दिया गया। नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। उन्हें भविष्य में यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत भी दी गई।

●यातायात प्रभारी सत्य प्रकाश यादव ने बताया कि यह अभियान उच्चाधिकारियों के निर्देश पर लगातार चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है। उन्होंने वाहन चालकों से सुरक्षित यात्रा को प्राथमिकता देने और सभी नियमों का पालन करने की अपील की ताकि स्वयं, परिवार और अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Leave a Comment

error: Content is protected !!