[smartslider3 slider="2"]

पड़ाव भुपौली मार्ग बिना एनओसी खुदाई का आम आदमी पार्टी ने लगाया आरोप

Connect With Social Media

चंदौली- पड़ाव भुपौली मार्ग पर बनी सी.सी. रोड को पिछले लगभग एक सप्ताह से सड़क के बीचो-बीच करीब एक फीट चौड़ाई में प्रेशर मशीन से तोड़े जाने का मामला सामने आया है। इस अवैध खुदाई के कारण क्षेत्र में आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
●इस गंभीर समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी के चंदौली जिलाध्यक्ष अशोक सिंह एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष रीजवान अहमद ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता पं. दीन दयाल उपाध्याय नगर से मुलाकात करने का प्रयास किया।

अधिशासी अभियंता की अनुपस्थिति में विभागीय कनिष्ठ अभियंता (जे.ई.) से वार्ता हुई जिन्होंने स्पष्ट किया कि उक्त मार्ग पर की जा रही खुदाई बिना किसी विभागीय एनओसी के कराई जा रही है।

आप जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि इस मामले को लेकर PWD अधिशासी अभियंता, जिलाधिकारी चंदौली तथा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को लिखित शिकायत भेजी गई है। उन्होंने मांग की कि विभागीय अनुमति, निर्धारित धनराशि जमा करने और वैध एनओसी प्राप्त करने के बाद ही कोई भी कार्य शुरू कराया जाए।
●●मौके पर किए गए निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि सड़क निर्माण में प्रयुक्त सरिया गायब है तथा सी.सी. रोड को काफी दूरी तक क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इससे स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि बारिश हुई तो हालात और भी भयावह हो सकते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाएगी।निरीक्षण के समय मौके पर आम आदमी पार्टी के चंदौली अध्यक्ष अशोक सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रीजवान अहमद, आशीष सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!