[smartslider3 slider="2"]

डीडीयू रेल परिसर अवैध वाहन स्टैंड में तब्दील, रेल प्रशासन की कार्रवाई ठप

Connect With Social Media

डीडीयू जँ(अशोक जायसवाल)-रेल परिसर में इन दिनों अवैध रूप से खड़े वाहनों की भरमार देखने को मिल रही है। कभी यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए जाना जाने वाला यह परिसर अब धीरे-धीरे एक अवैध वाहन स्टैंड में तब्दील होता जा रहा है।

●बताते चलें कि पूर्व में यदि इस स्थान पर कोई भी वाहन अवैध रूप से खड़ा किया जाता था तो रेल प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाती थी। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ न केवल चालान किया जाता था बल्कि कई बार वाहनों के स्पार्क प्लग होल्डर निकालकर उन्हें मौके से हटवाया भी जाता था। हालांकि वर्तमान स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत नजर आ रही है। अब खुलेआम वाहन खड़े किए जा रहे हैं। लेकिन रेल प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं दिख रही। इससे न केवल यात्रियों को आवागमन में परेशानी हो रही है बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
●स्थानीय लोगों और यात्रियों का कहना है कि यदि जल्द ही इस पर नियंत्रण नहीं किया गया तो यह समस्या और गंभीर रूप ले सकती है। अब देखना यह है कि रेल प्रशासन कब तक इस अव्यवस्था पर संज्ञान लेता है और पुराने सख्त नियमों को दोबारा लागू करता है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!