[smartslider3 slider="2"]

अमोघपुर में सड़क बदहाल, जलभराव से आवागमन बाधित

Connect With Social Media

चंदौली (मु अफजल )- नियमताबाद ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा अमोघपुर में सड़क की बदहाली और जलभराव के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क जगह-जगह उबड़-खाबड़ हो चुकी है और गड्ढों से भरी पड़ी है। जिससे पैदल चलने वालों और वाहन चालकों दोनों के लिए आवागमन मुश्किल हो गया है।स्थानीय निवासियों के अनुसार नालियों की नियमित सफाई न होने के कारण गंदा पानी सड़क पर फैल गया है।

नाली के गंदे पानी होकर आने जाने विवश हैं ग्रामीण

स्थिति यह है कि लोगों को गंदे नाली के पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।इससे न केवल आवागमन बाधित हो रहा है, बल्कि क्षेत्र में बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस समस्या का तत्काल समाधान करने की मांग की है। विनोद, विकास, संतोष, अभिषेक, रोहित, मनोज, सौरभ, अजय, संगीता शर्मा, वंशिका, अनामिका और अनन्या सहित कई ग्रामीणों ने नालियों की जल्द सफाई और सड़क के गड्ढों की मरम्मत कराने की अपील की है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!