
चन्दौली- अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी पीयूष मोर्डिया एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे तथा अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर आई.पी.एस. के निर्देशन में जनपद चन्दौली में सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने हेतु व्यापक अभियान चलाया गया।अभियान के तहत जनपद के समस्त थानों द्वारा सार्वजनिक स्थानों, शराब की दुकानों के आसपास खुले में शराब पीने, अराजकता फैलाने, जुआ खेलने, स्टंटबाजी करने, छेड़खानी करने एवं अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। इसके साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की गई।शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर पुलिस टीमों द्वारा सतत निगरानी रखते हुए ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई।चन्दौली पुलिस द्वारा केवल कार्रवाई ही नहीं की जा रही, बल्कि मादक पदार्थों एवं शराब के सेवन से होने वाले आर्थिक, शारीरिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। साथ ही उनके परिवार और सामाजिक प्रतिष्ठा पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों की जानकारी देकर भविष्य में नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इसी क्रम में 30 जनवरी को जनपद के समस्त थानों द्वारा धारा 292 बीएनएस के अंतर्गत कुल 69 नशेबाज व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।यह अभियान पूरे जनपद में निरंतर जारी है।