[smartslider3 slider="2"]

संविधान संवाद में गरजे कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, बोले– भाजपा देश को बांटने और लोकतंत्र को कमजोर करने में जुटी

Connect With Social Media

चन्दौली(बलुआ) थानाक्षेत्र के रामगढ़
के मंडी समिति मैदान में आयोजित कांग्रेस के संविधान संवाद एवं जनसभा कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। मंच से संबोधन और बाद में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा।
अजय राय ने यूजीसी (UGC), एसआईआर (SIR), प्रयागराज शंकराचार्य प्रकरण, वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर निर्माण कार्य, कानून व्यवस्था और सोनभद्र के खनन हादसे को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि देश और प्रदेश में लोकतंत्र और संविधान पर सीधा प्रहार किया जा रहा है। जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी।संविधान संवाद को संबोधित करते हुए अजय राय ने कहा कि यूजीसी के नाम पर समाज को बांटने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के संतुलित और न्यायपूर्ण फैसलों ने लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा की है, जो स्वागत योग्य है।सोनभद्र खनन हादसे पर सरकार को घेरा
अजय राय ने 15 नवंबर को सोनभद्र के बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में हुए हादसे का जिक्र करते हुए कहा कि इतने बड़े हादसे के बावजूद अब तक किसी भी जिम्मेदार की गिरफ्तारी नहीं होना प्रदेश की चरमराती कानून व्यवस्था को दर्शाता है। उन्होंने सरकार पर खनन माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे सोनभद्र मुख्यालय पर धरना देंगे और अधिकारियों का घेराव करेंगे। राय ने इसे सामूहिक हत्या करार देते हुए कहा कि सरकार और प्रशासन सच्चाई को दबाने का प्रयास कर रहे हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!