[smartslider3 slider="2"]

ट्रेन से सफर के दौरान लापता हुआ नवादा का युवक, जीआरपी ने जारी किया फोटो

Connect With Social Media

चंदौली। जीआरपी डीडीयू थाना क्षेत्र से एक यात्री के लापता होने का मामला सामने आया है। बिहार के नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के जोबिया मारण निवासी सकलदीप यादव 45 वर्ष जो विगत 25 मई 2024 को रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। पुलिस द्वारा उनकी तलाश के लिए गुमशुदगी दर्ज कर पोस्टर जारी किया गया है।

जानकारी के अनुसार सकलदीप यादव 24 मई 2024 कोअहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 19483 से सूरत से दानापुर के लिए यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान वह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए। बताया गया कि उनके मोबाइल फोन की अंतिम लोकेशन सकलडीहा क्षेत्र में मिली थी, जिसके बाद से मोबाइल बंद है और उनका कोई पता नहीं चल सका।मामले में जीआरपी डीडीयू थाने में 25 जुलाई 2024 को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी सकलदीप यादव पुत्र चमारी यादव के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल जीआरपी डीडीयू चंदौली के प्रभारी निरीक्षक के मोबाइल नंबर 9454404415 या उपनिरीक्षक अश्विनी कुमार पटेल के मोबाइल नंबर 9454548289 पर सूचना दें।

Leave a Comment

error: Content is protected !!