[smartslider3 slider="2"]

RPF ASI के बेटे को UPSC में 50वीं रैंक,डीआरएम ने मां को सम्मानित कर परिवार को बधाई दी

Connect With Social Media

पीडीडीयू नगर- पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में गर्व का माहौल देखा गया, जब संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में 50वीं रैंक हासिल करने वाले ईशित्व आनंद की सफलता पर उनकी माता अनमोल कुमारी को सम्मानित किया गया।

डीडीयू मंडल में रेल सुरक्षा बल (RPF) में सहायक उप निरीक्षक (ASI) के पद पर कार्यरत अनमोल कुमारी को मंडल रेल प्रबंधक (DRM) उदय सिंह मीना ने अपने कार्यालय में पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए परिवार को बधाई भी दी।

इस अवसर पर वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त दिनेश सिंह तोमर भी उपस्थित थे। अधिकारियों ने ईशित्व आनंद की इस सफलता को न केवल परिवार, बल्कि पूरे मंडल के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!