[smartslider3 slider="2"]

अलीनगर में टैंकर से तेल कटिंग मामले में फरार आरोपी प्रमोद चौहान गिरफ्तार

Connect With Social Media

अलीनगर (चंदौली): अलीनगर थाना क्षेत्र में टैंकर से तेल कटिंग के मामले में फरार चल रहे आरोपी प्रमोद चौहान को पुलिस ने शनिवार की रात उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस काफी समय से आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।


बताया जा रहा है कि पूर्व में प्रमोद चौहान के ठिकाने से करीब 400 लीटर तेल बरामद किया गया था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था।इस मामले का खुलासा करते हुए क्षेत्राधिकारी (सीओ) डीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह ने रविवार को अलीनगर थाने पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 27 फरवरी को अलीनगर थाने में टैंकर से तेल कटिंग के मामले में प्रमोद चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।


सीओ ने बताया कि पुलिस टीम ने शनिवार की रात कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर के पास से हिरासत में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी प्रमोद चौहान के खिलाफ पहले भी तेल कटिंग के मामलों में मुकदमे दर्ज हैं, और वह इस तरह की गतिविधियों में पहले भी शामिल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!