
चंदौली- पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आगामी त्योहार संत रविदास जयंती, शब-ए-बारात एवं महाशिवरात्रि को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद के समस्त थानों पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
त्योहारों पर लोगो से शांति व सौहार्द बनाये रखने की अपील
●इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार द्वारा थाना चंदौली सहित जनपद के अन्य थानों पर पीस कमेटी की गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न संप्रदायों के धर्मगुरु, समाज के सम्भ्रान्त व्यक्ति, डीजे संचालक, नगर पंचायत एवं विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

●बैठक के दौरान उपस्थित सभी लोगों से त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति एवं सद्भाव के साथ मनाने की अपील की गई। साथ ही अराजक तत्वों की किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को देने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का अनुरोध किया गया।
●इसके अतिरिक्त उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।
