[smartslider3 slider="2"]

चंदौली SP ने होली पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Connect With Social Media

चंदौली  (मोहम्मद अफजल) पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मुगलसराय-अलीनगर क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर, क्षेत्राधिकारी मुगलसराय अरुण कुमार सिंह, मुगलसराय कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह और अलीनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे भी मौजूद थे। अधिकारियों ने नगर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया।

चकिया तिराहे पर अधूरी पड़ी ट्रैफिक बूथ का भी निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित विभाग को यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मातहत अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग और सतर्कता बनाए रखने का आदेश दिया। एसपी आदित्य लांग्हे के नेतृत्व में पुलिस बल ने मुगलसराय, अलीनगर और सैयदराजा थाना क्षेत्रों के संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त भी की।

क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि नगर क्षेत्र में होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस की क्लस्टर मोबाइल टीमें लगातार विभिन्न मोहल्लों और बाजारों में भ्रमण कर रही हैं।

एसपी ने लोगों से संवाद कर सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने आमजन से कहा कि वे पर्व को परंपरागत उत्साह के साथ मनाएं, लेकिन कानून-व्यवस्था का पूर्ण पालन करें। हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। किसी भी प्रकार की सूचना या समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने को कहा गया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!