[smartslider3 slider="2"]

सकलडीहा में बाइक-टेम्पो की जोरदार भिड़ंत: 5 घायल, 2 की हालत गंभीर

Connect With Social Media

सकलडीहा (चंदौली)- जिले के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सकलडीहा-अलीनगर मार्ग पर ताजपुर गैस गोदाम मोड़ के पास बाइक और टेम्पो की आमने-सामने टक्कर में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पो सड़क पर पलट गया, जबकि बाइक सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सकलडीहा लाया गया, जहां वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजय यादव और डॉ. शिवेंद्र ने प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
घायलों में बाइक सवार दयाल यादव (25) पुत्र स्व. विजयमल यादव निवासी आवाजापुर (चौकाघाट, वाराणसी) तथा टेम्पो में सवार राजवीर यादव की हालत नाजुक बनी हुई है। इसके अलावा कटहरी गांव निवासी विनोद राम (40), उनकी पत्नी अनीता (37) और पुत्र नीरज (17) भी घायल हुए हैं।
बताया जा रहा है कि टेंपो सकलडीहा की ओर से यात्रियों को लेकर आ रहा था, जबकि दयाल यादव बाइक से विपरीत दिशा से आ रहे थे। इसी दौरान दोनों वाहनों में आमने-सामने टक्कर हो गई।


हादसे के बाद टेंपो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!